15°C New York
June 18, 2025
अम्बाड़ा मे कृष्णा ग्राम संगठन की अध्यक्षा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे परासिया विधायक सोहन वाल्मीक साथ में सैयद जाफर एवं अकबर अली भी रहे मौजूद।
छिंदवाड़ा

अम्बाड़ा मे कृष्णा ग्राम संगठन की अध्यक्षा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे परासिया विधायक सोहन वाल्मीक साथ में सैयद जाफर एवं अकबर अली भी रहे मौजूद।

CCN
Aug 8, 2021

विधायक ने आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने वाली महिला समूह को रोजगार के लिए सहयोग देने कि कहीं बात।

छिंदवाडा/परासिया :- मध्यप्रदेश राज्य डे० ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृष्णा ग्राम संगठन अंबाड़ा मे संचालित लगभग 26 समूह की अध्यक्षा स्वर्गीय कुसुम सरसवार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि साथ में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैयद जाफर व जनपद सदस्य अकबर अली रहे उपस्थित। गौरतलब है कि आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्षेत्र में संचालित लगभग 26 ग्राम संगठन समूह की अध्यक्षा स्वर्गीय कुसुम सरसवार की परिवारिक व आर्थिक स्थिति कमजोर होने कि वजह से बीमार होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैयद जाफर एवं जनपद सदस्य अकबर अली के द्वारा इलाज हेतु सहयोग प्रदान किया गया लेकिन उक्त युवती के ठीक ना होने पर बीमारी से मृत्यु होने पर मृत्यु पश्चात किए जाने वाले कार्यक्रम मे भी सहयोग प्रदान किया गया था। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान संगठन की महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक सोहन वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व मे मेरी निधि से 11 सिलाई मशीन समूह को प्रदान की गई थी इसके अलावा समूह को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाने की बात भी कही, साथ ही साथ किसी भी रोजगार को संचालित करने के लिए समूह को विधायक निधि से लगभग पांच लाख रुपए की राशि सहयोग प्रदान किए जाने की बात भी कहीं गई। इस अवसर पर परासिया विधायक सोहन वाल्मीकी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पूर्व जिoपंo सदस्य सैयद जाफर, जनपद सदस्य अकबर अली, के अलावा नरेंद्र कहार, शंकरराम प्रजापति, तरन्नुम बानो, सदरूननिशा, सुशीला सरसवार, अंजली, फिरोजा, आरती प्रजापति, रुकमणी बट्टी  सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रही।