15°C New York
April 19, 2025
आशा व उषा कार्यकर्ताओं ने बनाया नया संगठन
छिंदवाड़ा

आशा व उषा कार्यकर्ताओं ने बनाया नया संगठन

CCN
Sep 14, 2021

CCN/कॉर्नसिटी

आशा व उषा कार्यकर्ताओं ने नया संगठन बनाया है। पिछले दिनों 35 दिन तक आशा -उषा और सहयोगिनी कार्यकर्ताओं की हड़ताल चली थी। तब प्रदेश सरकार ने सहयोगिनी कार्यकर्ताओं का पद नाम पर्यवेक्षक कर दिया। साथ ही मानदेय में 1500 रुपए की वृद्धि की थी। जिससे अनिश्चितकालीन आंदोलन बीच में ही समाप्त हो गया। इसके बाद आशा और उषा कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हुई ।

छिन्दवाड़ा/पांढुर्ना:- आशा व उषा कार्यकर्ताओं ने नया संगठन बनाया है। आशा कार्यकर्ता नर्मदा ठाकरे को सर्वसम्मति से संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। पिछले दिनों 35 दिन तक आशा -उषा और सहयोगिनी कार्यकर्ताओं की हड़ताल चली थी। तब प्रदेश सरकार ने सहयोगिनी कार्यकर्ताओं का पद नाम पर्यवेक्षक कर दिया। साथ ही मानदेय में 1500 रुपए की वृद्धि की थी। जिससे अनिश्चितकालीन आंदोलन बीच में ही समाप्त हो गया। इसके बाद आशा और उषा कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हुई । नाराज आशा और उषा कार्यकर्ताओं ने अपना अलग संगठन तैयार किया है । नर्मदा ठाकरे को इसका अध्यक्ष चुना गया। ठाकरे ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश महासचिव सीमा पटेल, उपाध्यक्ष अंजना सूर्यवंशी कोषाध्यक्ष ललिता साहिलवार, महामंत्री वंदना शर्मा, संगठन मंत्री प्रेमबाई बामन्या ,सहसचिव विमला जैसवाल और मीडिया प्रभारी संगीता यादव को बनाया है। ठाकरे ने बताया कि आशा – उषा कार्यकर्ताओं की लंबित मांगों को लेकर एक बार फि र प्रदेश सरकार को चेताया जाएगा।