15°C New York
May 14, 2025
चोपन में हुई घर चलो घर-घर चलो अभियान संपन्न
छिंदवाड़ा ताजा खबर

चोपन में हुई घर चलो घर-घर चलो अभियान संपन्न

CCN
Feb 3, 2022

तामिया।छिंदी। चोपन में संपन्न हुई घर चलो घर-घर चलो अभियान अमरवाड़ा विधानसभा की छिंदी ब्लॉक के ग्राम चोपना मैं घर चलो घर-घर चलो अभियान का कार्यक्रम किया गया जिसमें आज क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घर घर चलो अभियान के तहत बाजार में केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार को जमकर कोसा कांग्रेसियों ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब किसानों का कर्ज माफ होने लगा था,परंतु बीच में ही भाजपा ने गुपचुप तरीके से सरकार बनाकर किसान भाईयों को खतरे में डाल दिया।

पेट्रोल डीजल और गैस की मंहगाई को लेकर खोला मोर्चा, यूरिया नहीं मिलने का मुद्दे को भी कांग्रेसियों ने आड़े हाथ लेते हुए केन्द्र एवं मध्यप्रदेश की सरकार का विरोध करके चोपन क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के दौरान खूब भड़ास निकाली, आज के कार्यक्रम में छिंदी ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुंदर पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष तुलसीराम ककोडिया कार्यकारिणी अध्यक्ष अतुल जयसवाल राजू जायसवाल युवा ब्लॉक अध्यक्ष महाप्रसाद उईके महिला ब्लॉक अध्यक्ष अनसूया सलाम पूर्व जनपद अध्यक्ष रामदुलारी भलावी हरिजन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद डेहरिया चोपना समन्वयक कैलाश भलावी समन्वयक कपूर लाल सरेआम मीरनसी परतेती रेशम सलाम जीवन उईके गेंदेससी उइके श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उत्तम कवरेती सह समन्वयक महाप्रसाद धुर्वे युवा नेता प्रीतम सिंह ठाकुर एवं कांग्रेस कार्यकर्ता की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रीतम सिंह की रिपोर्ट