छिंदवाड़ा कांग्रेस मे हलचल, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे की कुर्सी पर संकट
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा कांग्रेस मे संगठन बदलाव को लेकर हलचल तेज है। जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे है। 15 अप्रैल से शुरू हो रही समीक्षा मे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सभी जिला अध्यक्ष के काम का आकलन करेंगे। कमजोर प्रदर्शन पर पद से हटाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी की जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे का संगठन मे बहुत ज्यादा विरोध बढ़ गया है।
संगठन मे एकजुटता और समन्वय बनाने मे रहे फ़ैल, सबसे ख़राब रहा कार्यकाल।
संगठन मे नए जिला अध्यक्ष की माँग तेज़ हो गई है। देखते है आलाकमान किसे अध्यक्ष बनाती है।
