CCN/डिंडोरी ब्योरो चंन्द्रका यादव

डिंडोरी/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार 1 फरवरी से 28 फरवरी तक घर चलो घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर घर घर अलख जगा रहे हैं और कांग्रेस शासन की योजनाएं किए गए जन हितेषी कार्य जानकारी जनता तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है इसी तरह यह अभियान अमरपुर ब्लॉक में भी चल रहा है जिसमें 5 फरवरी को अमरपुर ब्लॉक आमगांव से क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर की अगुवाई में अभियान की शुरुआत अंत की गई जहां अभियान जनसभा में परिवर्तित हो गया। 

जहां सभा को संबोधित करते हुए विधायक भूपेंद्र मरावी द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्य एवं कांग्रेस शासनकाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 600 की गई जो अगले 5 साल में 1000 की जानी थी 27लाख किसानों का कर्ज भी माफ किया कन्यादान योजना 28000 से 51हजार किया गया था जिसे शिवराज सरकार द्वारा निरस्त कर गरीबों को लाभ से वंचित कर दिया गया जिला अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि वर्तमान सरकार से आम आदमी तरस है इस सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार अनियमितताएं बड़ी है कांग्रेस के शासनकाल में यूनिट बिजली का बिल आता था और अभी 1000 से 10000 तक का बिल दिया जा रहा है जो गरीब आदमी जमा करने में सक्षम नहीं है गैस 950 में मिल रहा जो सभी घरों में रखा शोभा बढ़ा रहे हैं गरीब उस गैस का उपयोग ही नहीं कर पा रहा रहे हैं। 

जिसका समर्थन ताली बजाकर महिलाओं ने किया ब्लॉक अध्यक्ष ने भी संबोधित किया और सदस्यता अभियान को भी गति दी गई जहां अनेक महिला पुरुषों ने सदस्यता की वही पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अमुत परस्ते को नियुक्त आदेश भी दिया गया तत्पश्चात चांदपुर पहुंचे जहां विधायक निधि के रंगमंच का भूमि पूजन किया जाकर सदस्यता अभियान में 12 युवाओं ने सदस्य ली गई ग्राम पंचायत सिधौली पिपरिया ग्राम में विधायक की समक्ष समस्याएं रखी गई। 

जिसमें प्रमुख रुप से हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों कमी एवं आवास की किस्त जारी करने में सचिव रोजगार सहायक द्वारा हितग्राही से राशि की मांग करने की शिकायत की गई इस गांव में भी सदस्यता कराई गई मोहगांव सांम्हर में भी ग्राम भ्रमण कर कांग्रेस की रीति नीति से ग्रामीणों को अवगत कराया गया सभी गांव में कांग्रेस की प्रति ग्रामीणों में उत्साह दिखा और युवाओं में आगे आकर कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं देर शाम पहुंचे बैगा बाहुल्य ग्राम चंन्द्रगढ़ जहां महिला पुरुषों द्वारा अपने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया जाकर अपने घर में बैठा कर विधायक से चर्चा करते रहे अभियान में प्रमुख रूप से गुमान मरावी विधायक प्रतिनिधि चिंतामन साहू सफीक खान युवा जिला महामंत्री अकील अहमद प्रकाश मिश्रा जिला महामंत्री अभिषेक से तेकाम सचिव जिला युवा कांग्रेसी रामनाथ उदय मन तू वेद राज राजू बनवासी गिरीश श्याम आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे

By CCN

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.