CCN/ब्योरो रिपोर्ट,डिंडोरी

डिंडोरी:- भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडोरी द्वारा कोणार्क मैरिज गार्डन डिंडोरी में 3 दिसंबर को जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिन में जिले एवं प्रदेश स्तर से आए हुए वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ दूसरे दिन के प्रथम सत्र में कार्यक्रम के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर एवं वक्ता के रूप में जिले के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन ने भारत की मुख्य विचारधारा के बारे में विस्तार से जानकारी दी द्वितीय सत्र में कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरवन सिंह ठाकुर एवं वक्ता के रूप में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी ने मीडिया का व्यवहार एवं उपयोग के बारे मै बताया तृतीय सत्र में अध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रावती धुर्वे वक्ता अश्वनी परांजपे ने सोशल मीडिया की समझ पर प्रकाश डाला चतुर्थ सत्र में कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र पाठक एवं वक्ता पूर्व विधायक शिवराज शाह ने भाजपा का इतिहास और विकास पर जानकारी दी। पंचम सत्र में कार्यक्रम के अध्यक्ष जिले के उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार एवं वक्ता पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हाई राम रघुवंशी ने बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व भाजपा के वैशिष्ट्य की समझ के बारे में प्रशिक्षकों को बताया षष्टम सत्र में कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता विष्णु अवधिया वक्ता संजय सक्सेना ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य के बारे में जानकारी दी। सप्तम सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता बरिष्ट नेता केशव तिवारी ने की एवं वक्ता के रूप में पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते रहे जिन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे जिले संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिले महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, अवध राज बिलैया, जय सिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू, पीतम मरावी, पूर्व विधायक डी.सी उरैती, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व महामंत्री अशोक अवधिया, पूर्व महामंत्री सुरेंद्र दुवे, राजेंद्र पाठक जिला मंत्री अनुराग गुप्ता, सपना जैन, मनका बनवासी, जिले के मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सह प्रभारी आशीष वैश्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिले के अध्यक्ष महेश धूमकेतु अनुसूचित जाति मोर्चा के जिले के अध्यक्ष हेतराम नागेश कार्यालय मंत्री पुनीत जैन कार्यालय सहप्रभारी परसराम पारासर सभी मंडलो के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर हेमसिंह राजपूत कृष्ण कुमार मिश्रा राजकुमार मोंगरे, अश्वनी चौरसिया सुशील राय वीरेंद्र साहू महामंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Corn City

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.