अमरपुर में स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण संपन्न

CCN/डिंडोरी ब्योरो रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी मंडल अमरपुर स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यशाला संपन्न*

21 महिला शक्तियों ने ली भाजपा की सदस्यता

डिंडोरी/ अमरपुर में स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा गांव गांव स्वास्थ्य सेवकों की नियुक्ति की गई है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जी के आवाहन पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत जी के निर्देशन में भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा मंडल कार्यालय अमरपुर में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला को संबोधित करने के लिए जिले से प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रीतम सिंह मरावी सपना जैन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वर्तमान जिला मंत्री रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष बद्री साहू मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ सभी गांव गांव से आए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री किशोर मार्को ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जीऔर भारत माता के तैलीय चित्रपर तिलक वंदन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई आए हुए सभी अतिथियों का पुष्पमाला तिलक बंधन कर स्वागत सत्कार किया गया

सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष प्रीतम मरावी जी ने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव-गांव तक हमारे लोग जागरूक हो कोरोना महामारी से अभी निजात पूरी तरह नहीं मिला है कई प्रदेशों में हालात ठीक नहीं है अभी हमें सावधान रहने की जरूरत है तीसरी लहर ना इसलिए सावधान रहने की जरूरत है मास्क सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी बना कर रहे इस तरह से लोगों से अपने उद्बोधन में उपस्थित लोगों को संबोधित किया इसी तरह जिला मंत्री सपना जैन जी* ने कहा की महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है और गांव ग्रामीण क्षेत्रों में सभी अपने आसपास साफ सफाई का वातावरण बनाकर रखें अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोएं और सुरक्षित रहे सरकार निरंतर लोगों के हितों में काम कर रही हैं महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में21 महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता लिया सभी का तिलक वंदन माला पहना कर के और भाजपा परिवार में शामिल किया गया अगली कड़ी में जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी जी ने कहा युवाओं को आगे आकर के अपने गांव समाज और देश की रक्षा करनी चाहिए अभी वर्तमान में कोरोनावायरस से लोग त्रस्त हो चुके हैं हमें चाहिए कि लोगों में जन जागरूकता के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करें और इस अभियान को सफल बनाएं बरसात के बाद अन्य कई प्रकार की बीमारियां भी अपना पैर बस पसारती हैं ऐसे समय में सजग रहकर अपने अपने परिवार के और गांव के लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा उपस्थित लोगों को भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला कार्यकारिणी सदस्य जनपद सदस्य धोबी सिंह जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और विश्व के सभी देश आज भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी की तरफ देख रहे हम हैं आपको जागरूक होने की जरूरत है हमारे देश को एक मजबूत प्रधानमंत्री मन मिल चुका है जो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के द्वारा गांव गरीब किसान मजदूर की चिंता लगातार करते हैं हम सभी धन्य हैं जो हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले कार्यक्रम के अंत में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने सभा और मंच को संबोधित करते हुए कहा कि गांव गांव से जो हमारे जांबाज साथी स्वास्थ स्वयंसेवक आज आए हुए हैं इसका एकमात्र उद्देश है कि लोगों में जन जागरूकता हमारे भाजपा के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जन तक पहुंचे और हमारे लोग जागरूक करोना की तीसरी लहर की संभावना है इसलिए आज प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है इस कार्यशाला के माध्यम से सभी वरिष्ठ व मार्गदर्शन हमें और हमारे कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ सभी का धन्यवाद देते हुए उपस्थित मंच एवं गांव गांव से आए हुए कार्यकर्ताओं के भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने धन्यवाद देते हुए आभार जताया कार्यक्रम में केशरी पंदोम मंडल महामंत्री अनिल साहू गजेंद्र ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष क्रांति धुर्वे माखन साहू मंडल मंत्री किशोर मार्को रामा मरावी राजेंद्र यादव सह कोषाध्यक्ष मंगल ठाकुर मीडिया प्रभारी राजेश सोनी कार्यालय मंत्री बृजभूषण राजपूत अशोक ठाकुर आईटी सेल प्रभारी पार्वती बर्मन आईटी सह प्रभारी लली यादव नारायण ठाकुर कृष्ण कुमार ठाकुर कीरत यादव विमला यादव गणपत मरावी कतराम प्रजापति श्रीराम बर्मन एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे

By CCN

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.