15°C New York
October 24, 2026
छिंदवाड़ा

बढ़ती मॅहगाई के विरोध में नगर महिला कांग्र्रेस का धरना प्रदर्शन 30 को

Sep 28, 2021

CCN/कॉर्नसिटी

छिंदवाड़ा –  कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, नकुलनाथ  सांसद, छिंदवाड़ा के निर्देशानुसार नगर महिला कांग्रेस छिंदवाड़ा द्वारा दिनांक 30.09.2021 दिन गुरूवार को दोपहर 2 बजे स्थानीय इंदिरा तिराहा पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस एवं अन्य सामग्री की कीमतों में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा की गई  बेतहाशा वृद्धि  के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा । नगर महिला कांगे्रस की अध्यक्ष श्रीमति सागर कुक्कू ब्यौत्रा ने अपील की है कि इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें ।