CCN/कॉर्नसिटी

नगर के वार्ड 19 में सिकन्दर खान के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर विधायक सोहन वाल्मीकि, एसडीएम मनोज कुमार प्रजापति मौके पर पहुंचे। विधायक द्वारा सिकंदर खान को आवश्यक सामान आदि के लिए तीन हजार रूपए की नगद आर्थिक सहायता दी गई।

छिन्दवाड़ा/ परासिया:-  नगर के वार्ड 19 में सिकन्दर खान के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर विधायक सोहन वाल्मीकि, एसडीएम मनोज कुमार प्रजापति ,तहसीलदार कमलेश राम नीरज मौके पर पहुंचे। विधायक एवं अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर जल्द ही शासन द्वारा मुआवजा दिलाए जाने की बात कही। इस दौरान विधायक द्वारा सिकंदर खान को आवश्यक सामान आदि के लिए तीन हजार रूपए की नगद आर्थिक सहायता दी गई। जिससे वह खाने पीने का सामान खरीद सके।

 

By CCN

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.