15°C New York
January 7, 2026
समितियों और नागरिकों की राय पर नगर परिषद ने लिया फैसला,अब शुक्रवार की वजह, शनिवार को होगा रावण का पुतला दहन
धर्म

समितियों और नागरिकों की राय पर नगर परिषद ने लिया फैसला,अब शुक्रवार की वजह, शनिवार को होगा रावण का पुतला दहन

Oct 16, 2021

 

CCN/डिंडोरी ब्योरो रिपोर्ट

डिंडौरी :- जिलें प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष रावण पुतला दहन कार्यक्रम किया जाना है लेकिन स्थानीय नागरिकों व समितियों के राय से
अब शुक्रवार को नहीं, बल्कि शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर आयोजित होगा। स्थानीय समितियों और नागरिकों की मांग पर नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। रावण पुतला दहन कार्यक्रम के लिए 15 अक्टूबर की रात 09 बजे का समय तय किया था। लेकिन नगरवासियों की मांग पर नप अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के साथ आज ज़रूरी बैठक की और कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ा दिया। जिसके चलते अब रावण का पुतला दहन का कार्यक्रम और मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 16 अक्टूबर को होगा। इसी दिन चल समारोह भी निकाली जाएगी, जिसमें प्रशासनिक गाइडलाइंस के अनुसार डीजे बजाने की छूट रहेगी।