15°C New York
April 19, 2025
सिवरेज लाईन कि वजह से डेम का पानी नहीं रुक रहा
छिंदवाड़ा

सिवरेज लाईन कि वजह से डेम का पानी नहीं रुक रहा

CCN
Sep 16, 2021
CCN/छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा/ कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि आज कांग्रेस सेवादल का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के अधिकारियों से मिला जिसमें यहां मांग कि गई कि वार्ड नंबर 40 संचार कलोनी बोधरी नदी पर डेम बनाया गया। जिसमें प्रर्याप्त मात्रा में पानी एकत्रित होता है। जिसकी वजह से इस क्षेत्र में पानी कि उपलब्धता निश्चित होती है। और विभिन्न धार्मिक अवसरों पर तीजाए गणेश विसर्जनए दुर्गा विसर्जन आदि होता है। लेकिन नगर निगम कि सिवरेज एजेंसीयों के द्वारा मनमाने तरिके से बोदरी नदी पर जितने भी डेम बनाया गया था उसे तोड़ दिया गया है किन्तु उसका अभी तक कोई भी मेंटेनेंस नहीं किया गया है। सिवरेज लाईन बनाने के बाद भी इसको व्यस्थित नही किया गया। इस वजह से डेम में पानी एकत्रित नहीं हो पा रहा है। पानी एकात्रित नहीं होने के कारण पानी का वाटर लेवल इस क्षेत्र में कम हो रहा है। जिससे आने वाले समय में पानी कि कमी हो सकती है। इस स्थान पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। जो नहीं हो पायेगा। कांग्रेस सेवादल ने नगर निगम के अधिकारियों से मांग कि हैए कि डेम के गेट बंद किया जाये। जिससे डेम में पानी एकत्रित हो सके। अवसर पर राकेश मरकामए प्रेम उईकेए जितेंद्र सेमेकरए सुनिल सातपुतेए पंचम अमरोदेए विनोद चौरेए रंजीत रविकरए रामसहाय मरकामए राजेंद्र मरावीए दीपावली कर्मवीरए आदि उपस्थित रहे।