CCN/डिंडोरी बजाग
डिंडोरी,जिले के बजाग ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारंगपुर मैं आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं को गंभीर चोट आई महिला अपने खेत मे काम कर रही थी जिसमे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों शास बहु को गंभीर चोट आई है।पीड़ित जिसमे एक पुनिया बाई पति लालाराम उम्र 60 वर्ष दूसरी अंजनी बाई पति राजेन्द्र उम्र 26 वर्ष जिनको एक का जांघ में और हाथ में चोट आई वंही दूसरी जिसके अंदरूनी झटका बताया गया है।
घटना होने की खबर लगी तो लोगों द्वारा तत्काल 108वाहन को सूचित किया गया एवं गाड़ासरई उप स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।
घटना की जानकारी लगते ही तत्काल प्रभाव से बजाग ब्रत तहसीलदार राजाराम कोल साथ मे आर आई मेहरा मौके पर पहुच कर पीड़ितों के जायजा ले कर सही उपचार के निर्देश दिए है।