CCN/छिंदवाडा
छिन्दवाड़ा:- जिला कांगे्रस सेवादल कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सेवादल  जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि कांगे्रस सेवादल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी इंजीनियर डे मनाया गया। इस अवसर पर छिन्दवाड़ा के सुप्रसिद्ध इंजीनियरों को शाॅल व श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवादल द्वारा इंजीनियर मोहम्मद शफीक कुरैशी (कोल इंडिया) और इंजीनियर ईश्वर दीप मरावी (भिलाई प्लान्ट),इंजीनियर आशु बघेल का शाॅल व श्रीफल द्वारा कांगे्रस सेवादल कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री कपाले ने इंजीनियर डे पर  संबोधित करते हुये बताया कि दुनिया भर में आज 15 सितम्बर को इंजीनियर डे के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन भारत के महान इंजीनियर डाॅ.मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को भारत के महान इंजीनियरों में एक माना जाता है उनके आधुनिक भारत को मनाने में अधिक योगदान माना जाता हैं। उन्होंने हिन्दुस्तान में कई बांध बनवाये ,जिसमें मैसूर में कृष्णराज सागर ,पुर्णे का खडगवासला जलाशय बांध ,ग्वालियर का तिघरा बांध बेहद खास हैं। इसके अलावा  इन्हें हैदराबाद शहर की डिजाईन का भी श्रेय जाता हैं । उन्होंने देश में बाढ़  सुरक्षा सिस्टम को भी विकसित किया। इसके साथ विशाखापट्टनम बंदरगाह की सुरक्षा के लिये भी खास योजना बनायी थी। इन्हें कर्नाटक का जनक भी कहा जाता है। ऐसे महान व्यक्ति को भारत सरकार के द्वारा भारत रत्न देकर सम्मानित किया गया था। इसलिये आज भी देश दुनिया व समाज में इंजीनियरों का मान व सम्मान किया जाता है और वे इस सम्मान के पात्र भी है। इस अवसर पर कांगे्रस सेवादल के निम्न पदाधिकारी उपस्थित हुये जिसमें राकेश मरकाम ,दिनेश डेहरिया ,संजय पांडे ,वजीर खान ,पंचम अमरोदे ,निखिलेश चरण दुबे ,डाॅ.शबाना यास्मीन खान,दीपक घोरसे ,अखलेश पवार ,विनोद चैरे ,रंजीत रविकर ,राजेन्द्र डोंगरे ,जुगनू धुर्वे ,सतीश पवार,कमलेश सोनी ,आशु बघेल ,राकेश नागवंशी आदि प्रमुख उपस्थित हुये।

By Corn City

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.