15°C New York
December 26, 2025
तामिया में एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश मँडराह के भाजपा जॉइन करने के बाद कई कॉंग्रेसी युवा ने कांग्रेस का दामन छोड़ा
छिंदवाड़ा ताजा खबर

तामिया में एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश मँडराह के भाजपा जॉइन करने के बाद कई कॉंग्रेसी युवा ने कांग्रेस का दामन छोड़ा

Dec 23, 2021

CCN/कॉर्नसिटी

तामिया में अभी 2 दिन पहले ही एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष आकाश मंडराह ने जहां कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था वही दिन-ब-दिन कॉंग्रेस पार्टी बिखरती हुई नजर आ रही है आज नगर के युवा कांग्रेसियों ने भी कांग्रेश छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है आज कांग्रेस पार्टी के 12 युवकों ने आकाश मंडराह के समर्थन में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली नगर के सालू यादव, नितेश यादव,संभू अहिरवार, शिवा सोनी,पवन डेहरिया,अशोक उइके,राजु उइके,दुर्गेश उइके,राजा कवरेती,अजय यादव,अंशुल साहू,अरविंद बेलवंशी ने भाजपा मंडल महामंत्री दुर्गेश सलामे, मंडल उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल साहू, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री वतन उपाध्याय ,वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शिवहरे की उपस्थिति में सभी युवा कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।