CCN/कॉर्नसिटी
जुन्नारदेव नगर के वार्ड 12 में आने जाने के लिए पुलिया का निर्माण दो साल से चल रहा हैं पर आज तक पूरा नहीं हुआ है। ठेकेदार ने बारिश का बहाना बना कर काम रोक रखा है। जबकि बारिश अब बंद हो चुकी है। पुलिया निर्माण के लिए दो बार भूमि पूजन किया जा चुका है।
छिन्दवाड़ा:- जुन्नारदेव नगर के वार्ड १२, १४, १६ में आने जाने के लिए पुलिया का निर्माण दो साल से चल रहा हैं पर आज तक पूरा नहीं हुआ है। ठेकेदार ने बारिश का बहाना बना कर काम रोक रखा है। जबकि बारिश अब बंद हो चुकी है। पुलिया निर्माण के लिए दो बार भूमि पूजन किया जा चुका है। इसके बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ है। लोगों को वैकल्पिक रास्ते से आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द ही पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत खापा स्वामी रेलवे गेट के पास सडक़ खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यहीं पर इन दिनों माता दुर्गा का दरबार सजाया गया है। सडक़ किनारे नाली नहीं होने के कारण पानी बहता रहता है। श्रद्धालुओं सहित आम लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने सडक़ निर्माण कराने की मांग की है ।