15°C New York
December 24, 2025
नगर निगम क्षेत्र में खेल मैदान विकास हेतु राशि आवंटन की मांग  
Chhindwara

नगर निगम क्षेत्र में खेल मैदान विकास हेतु राशि आवंटन की मांग  

Dec 24, 2025
महापौर विक्रम अहके द्वारा छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र में खेल मैदान विकास हेतु राशि आवंटन की मांग  
छिंदवाड़ा (म.प्र.) // 22 दिसंबर 2025:नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम सिंह अहके ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग से नगर निगम सीमा में खेल मैदान विकसित करने के लिए राशि आवंटित करने का अनुरोध किया है।

महापौर अहके ने बताया कि नगर निगम के गठन के बाद से शहरी क्षेत्र का विस्तार तेजी से हो रहा है, जिसके चलते विस्तृत खेल सुविधाओं की अत्यंत आवश्यकता है। प्रस्तावित खेल मैदान विकसित होने से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है की नगर निगम द्वारा खजरी क्षेत्र में खसरा नंबर 126/1 की लगभग 15140 वर्गमीटर (1.514 हेक्टेयर) भूमि को सार्वजनिक उपयोग हेतु आरक्षित किया गया है। इस भूमि पर खेल मैदान निर्माण के लिए राज्य सरकार से राशि आवंटन की मांग की गई है।

महापौर ने कहा कि यह भूमि युवाओं, खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों के हित में एक महत्वपूर्ण खेल केंद्र साबित होगी