15°C New York
March 19, 2026
नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा
ताजा खबर बड़ी खबर

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Sep 28, 2021

CCN/कॉर्नसिटी

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा कि पार्टी का हिस्सा बने रहेंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह का पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, उसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं अब नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के साथ बने रहेंगे।

सोनिया गांधी को लिखा पत्र

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है। पत्र में सिद्धू ने यह भी कह कि वे कांग्रेस का हिस्सा बने रहेंगे। सिद्दू ने इस पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन ने इस्तीफा देने के साथ ही सिद्धू पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कैप्टन ने कहा था कि पार्टी में उसे कोई बड़ी जिम्मेदारी दी तो मैं इसका विरोध करूंगा।