15°C New York
December 6, 2025
पंचायत परिसीमन का किया गया प्रकाशन
ताजा खबर मध्यप्रदेश

पंचायत परिसीमन का किया गया प्रकाशन

Jan 19, 2022

CCN/डिंडोरी/ब्योरो /चन्द्रिका  यादव

डिंडोरी /जनपद पंचायत अमरपुर के सभा कक्ष में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पंचायत परिसीमन की जानकारी देते हुए ए एस कुशराम मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रथम प्रकाशन की कार्यवाही 17 जनवरी 2022 को किया गया जानकारी दी गई कि कोई भी नई ग्राम पंचायत के गठन में वर्ष 2011 की न्यूनतम जनसंख्या के आधार पर 1000 की जनसंख्या एवं 10 भागों में विभाजन होना और पूरा राजस्व ग्राम सम्मिलित होना चाहिए एवं अधिकतम 20 वाड का गठन किया जा सकता है जिस संबंध में 25 जनवरी तक दावा आपत्ति अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रस्तुत किया जा सकता है।

जिसका निराकरण29 जनवरी तक किया जाना निश्चित किया गया है तत्पश्चात इसी प्रक्रिया से वाडो का गठन भी किया जाना है जिसके लिए पृथक से प्रकाशन किया जाएगा जहां प्रमुख रूप से मल्ली बाई अध्यक्ष जनपद पंचायत धोबी सिंह परस्ते मान सिंह धुर्वे मालती तिवारी श्याम कुमारी धुर्वे सभी जनपद सदस्य जानू सिंह सरपंच ग्राम पंचायत मनोरी महेंद्र ठाकुर विधायक प्रतिनिधि विनय पटेल खंड पंचायत अधिकारी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे