CCN/कॉर्नसिटी

वेकोलि के पेंच क्षेत्र के पेंच स्टाफ क्लब परासिया के बी श्रेणी के कई सदस्य लंबे समय से प्रतिमाह सदस्यता शुल्क नहीं दे रहे हैं। ऐसे कुछ सदस्यों पर 5000 तक सदस्यता शुल्क बकाया है। अब क्लब की समिति ने ऐसे 31 सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है।

छिन्दवाड़ा/परासिया:- वेकोलि के पेंच क्षेत्र के पेंच स्टाफ क्लब परासिया के बी श्रेणी के कई सदस्य लंबे समय से प्रतिमाह सदस्यता शुल्क नहीं दे रहे हैं। ऐसे कुछ सदस्यों पर 5000 तक सदस्यता शुल्क बकाया है। अब क्लब की समिति ने ऐसे 31 सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है। शनिवार को पेंच स्टाफ क्लब में सचिव मनोज रोबरा, उपाध्यक्ष अनुनय श्रीवास्तव एवं आरके शर्मा ने बताया कि शुल्क नहीं देने वाले सदस्यों को 30 अगस्त तक बकाया राशि जमा करने का समय दिया गया था। नोटिस भी भेजा गया था। जिसे उन्होंने लेने से इनकार किया । जिसके बाद समिति ने सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब में अधिकारियों समेत 200 स्थाई कर्मचारी सदस्य हैं। जबकि 80 सदस्य बी श्रेणी के हैं। जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं गैर कर्मचारी हैं। स्थायी सदस्यों की नियमित रूप से सदस्य शुल्क वेतन से काटा जाता है। लेकिन बी श्रेणी के बहुत से सदस्य प्रतिमाह शुल्क ही नहीं देते हैं। जबकि क्लब में प्रतिदिन बी श्रेणी के ही 80 प्रतिशत लोग आते हैं। क्लब में टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, ब्रिज ,कैरम बैडमिंटन सहित अन्य खेल गतिविधियां संचालित होती है। जिन सदस्यों की नियमित राशि जमा हो रही है। उन सभी को उपहार देने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक 2 वर्षों में समिति का चुनाव कराया जाता है। लेकिन कोरोना काल की वजह से इस बार चुनाव समय पर नहीं हो पाए हैं। संभवत आगामी 2 माह में चुनाव कराए जाएंगे।

By Corn City

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.