15°C New York
December 6, 2025
प्रभारी मंत्री की रैली में नेताओं सहित 14 लोगों की जेब कटी
ताजा खबर मध्यप्रदेश

प्रभारी मंत्री की रैली में नेताओं सहित 14 लोगों की जेब कटी

Aug 17, 2021

प्रभारी मंत्री कमल पटेल का स्वागत करने उमड़ी भीड़ का फायदा जेब कतरे ने उठाया। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 14 लोगों की जेबें साफ हो गई। कई भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब कटी है।

छिन्दवाड़ा/पांढुर्ना:-  प्रभारी मंत्री कमल पटेल का स्वागत करने उमड़ी भीड़ का फायदा जेब कतरे ने उठाया। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 14 लोगों की जेबें साफ हो गई। कई भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब कटी है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय चौरे की जेब भी कटने की बात सामने आई है। उनकी जेब से 14 हजार रुपए पार हो गए। जिन लोगों की जेब से पर्स और नगदी चोरी हुए है उनमें पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कैलाश जैस्वाल, पंचायत कर्मचारी पंकज बोबड़े के पर्स से साढ़े तीन हजार रुपए पार कर लिए गए। यह रकम मजदूरों को भुगतान के लिए रखी थी। इसी तरह लोचन खवसे की जेब से ढाई हजार रुपए व कई जरूरी कागजात, राजू तहकित के चार हजार रू और कागजात पार हो गए। इसी तरह राजेश झाड़े , तरूण बालपांडे व राजेश जैस्वाल का भी पर्स चुराने की बात सामने आयी है। एक युवा का संदिग्ध फोटो पुलिस को दिया गया है जिसकी खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक तिगांव से ही प्रभारी मंत्री के काफिले में था जहां-जहां स्वागत हुआ वहीं उसने लोगों की जेब काटी।