15°C New York
March 17, 2026
मध्यप्रदेश

ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमरपुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Jan 31, 2022

डिंडौरी।अमरपुर,  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 74 वीं पुण्यतिथि पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर के द्वारा पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने पुण्यतिथि मना कर श्रध्दांजलि अर्पित की। ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर ने बताया कि देश के वर्तमान हालातों में आज देश को गांधी जी के विचारों पर चलने की आवश्यकता हैं। गांधी जी सर्व धर्म समभाव का जो नारा दिया गया था देश में आज महती आवश्यकता हैं।

जिस प्रकार देश का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का माहौल बनाया जा रहा हैं। 74 वीं पुण्यतिथि पर उपस्थित भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने में वरिष्ठ कांग्रेसी पुरूषोत्तम दास धनंजय, राष्ट्रीय कांग्रेस किसान संगठन जिला उपाध्यक्ष देव सिंह भारती, युवा कांग्रेस जिला महासचिव सफीक खान, अमरपुर सेक्टर अध्यक्ष संदीप शाह परस्ते, शेर सिंह परस्ते, राजेंद्र कुमार परस्ते, शिव कुमार परस्ते, हरवंश सिंह परस्ते आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। .ब्यूरो रिपोर्ट डिंडोरी