डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जयंती का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया जिसमें सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारत की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान देने वाले देश के महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी की जन्म जयंती पर सभी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद 14 वर्ष की उम्र में असहयोग आंदोलन का हिस्सा बन गए थे। मात्र 24 वर्ष की आयु में जो उम्र युवाओं के लिए जिंदगी के सपने देखने की होती है उसमें चंद्रशेखर आजाद अंग्रेजो के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हो गए।

मैं आजाद हूँ,आजाद रहूंगा,और आजाद ही मरूंगा का नारा था भारत की आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का। हम नमन करते हैं भारत के सच्चे सपूत को, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं को भारत के वीर बलिदानियों की जीवनी पढ़ने व उनके द्वारा दिखाए गए सदमार्ग पर चलने कहा साथ ही संगठन की रीति नीति से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। जिला महामंत्री अवधराज बिलैया ने कहा लगभग 100 वर्ष पूर्व 23 जुलाई 1906 को वर्तमान में अलीराजपुर पूर्व झाबुआ के सुदुर ग्राम में जन्मे अंग्रेजों के विरुद्ध एक युवा निकल कर आया जो करोड़ों युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बना हम सभी उन्हें नमन करते हैं।कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छाबड़ा एवं आभार युवा मोर्चा जिला महामंत्री हर्षवर्धन कटारे ने व्यक्त किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी सुधीर तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी महेश धूमकेती, आईटी सेल सह प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, अमरपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, मंडल महामंत्री चंद्रशेखर नायक, मंडल उपाध्यक्ष आशीष सोनी, मंडल कार्यालय मंत्री देवेंद्र पांडे, अनिल साहू, राकेश परस्ते, निशांत प्रश्नानी, प्रशांत सोनी, पीतांबर पाराशर, तोषी श्रीवास्तव, शिवम चौहान, ललित कनौजिया, भद्दु सिंह मौहरी, पुष्पेंद्र तेकाम, अजमेर तेकाम,चेतशरण, सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

डिंडोरी :- चंद्रिका यादव का रिपोर्ट

By Corn City

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.