डिंडोरी,/समनापुर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशन में मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक दिवसीय कार्य समिति का आयोजन समनापुर के मंगल भवन में किया गया।। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री अवध राज बिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला महामंत्री सम्माननीय पंकज सिंह तेकाम एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष महेश पाराशर, जिला मंत्री समनापुर जनपद के जनपद अध्यक्ष सम्मानीय मनका सिंह बनवासी जिला मंत्री, अंजू साहू मंचासीन रहे। मंडल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत ने अपने स्वागत भाषण मंडल द्वारा किये गए सेवा ही संगठन-2 अभियान में किये गए कार्यो का विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
बैठक को जिला महामंत्री बिलैया जी अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के महत्व को समझना होगा एवं अपने दायित्व को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया।। पंकज सिंह तेकाम ने अपने उद्बोधन मैं सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग की चिंता की है सभी को किसी न किसी माध्यम से लाभान्वित करने का प्रयास हमारी सरकार द्वारा किया गया है।।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने 3 महीने के अंतर्गत जो भी कार्यक्रम हुई उनका समीक्षात्मक विश्लेषण किया एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया की आगामी चुनावों में आप लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है प्रदेश का राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन किया। सांसद प्रतिनिधि अशोक संत ने किया एवं उसका समर्थन जिला कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह राजपूत ने किया इस कार्यक्रम में सरवन ठाकुर एस भी पाठक दिनेश ठाकुर, श्रीमती अनीता अरोड़ा श्रीमती रजनी शुक्ला अंजू शुक्ला कमला तेकाम ललिता बर्मन और भी महिलाएं उपस्थित थीं मंडल महामंत्री
जय सिंह सरैया श्री भरत राजपूत एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी समस्त कार्यकारिणी सदस्य ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया इस कार्यक्रम में भोजन इत्यादि की व्यवस्था थी कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।।
डिंडोरी :- चंद्रका यादव , रिपोर्ट