कलेक्टर श्री सिंह ने किया मार्कफेड के डबल लॉक यूरिया वितरण केंद्र का निरीक्षण, किसानों से की संयम बनाये रखने की अपील

CORN CITY छिन्दवाड़ा / जिला कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने आज रात परासिया रोड स्थित मार्कफेड के डबल लॉक यूरिया विक्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रात के समय यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया कि किसानों को समय पर और व्यवस्थित रूप से यूरिया उपलब्ध हो सके।

     निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने यूरिया भंडारण, वितरण की व्यवस्था, किसानों की उपस्थिति और केंद्र की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वितरण व्यवस्था पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

     कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और सभी से अपील की कि वे संयम बनाये रखे। शासन और प्रशासन किसानों को समय पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से सजग और तत्पर है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार यूरिया की आपूर्ति हो रही है और सभी केंद्रों पर वितरण को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

By Corn City

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.