CCN/कॉर्नसिटी

जबलपुर में बलात्कार के आरोप में तीन महीने से फरार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व महानगर मंत्री शुभांग गोटिया बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जबलपुर:- मध्य प्रदेश के जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व महानगर मंत्री शुभांग गोटिया पर छात्रा द्वारा बलात्कार और शोषण का आरोप लगाया गया था। आरोपी को बुधवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, गोटिया बीते 3 महीनों से इस मामले पर फरार चल रहा था। वहीं, महिला पुलिस का दावा है कि, उन्होंने गोटिया को गिरफ्तार किया है, जबकि गोटिया के वकीलों का कहना है कि, उन्होंने कई वकीलों की मौजूदगी में महिला थाने जाकर खुद सरेंडर किया है।

आपको बता दें कि, छात्रा से बलात्कार के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी शुभांग गोटिया पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था। वहीं, शोषण के आरोप में शुभांग गोटिया की अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो चुकी है।

मांग में सिदूर भरकर बोला- अब तुम मेरी पत्नी हो, फिर कई बार किया रेप

बता दें कि, बीती 21 जून 2021 को जबलपुर की रहने वाली एक लड़की अपने पिता के साथ महिला थाने पहुंची। 23 वर्षीय युवती कॉलेज की छात्रा है, जिसने ABVP के महानगर मंत्री शुभांग गोटिया को खिलाफ तीन साल तक रेप और शोषण करने का लगाया। पीड़िता के अनुसार, 2018 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात शहर के राइट टाउन में रहने वाले 25 वर्षीय शुभांग गोटिया से हुई। मुलाकात की वजह थी कि, वो उस समय ABVP की मेंबरशिप लेना चाहती थी और उस दौरान शुभांग महानगर मंत्री था।

पीड़िता के अनुसार, शुरुआती समय में तो एबीवीपी में सदस्यता के सिलसिले में शुभांग से उसकी मुलाकात हुई, लेकिन धीरे धीरे उनके बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद शुबांग ने उसे अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर प्यार करने की बात कही। इस दौरान वो कई कई जगह उसे घुमाने ले गया। एक दिन उसने मांग में सिंदूर भरते हुए कहा कि, अब वो उसकी पत्नी है। इसके बाद शुभांग ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन, जब युवती की ओर से गोटिया से शादी की बात कही, तो वो मुकर गया। उसने कहा कि, हमारे बीच जो कुछ भी था, सब ढोंग था। इसके बाद पीड़िता द्वारा महिला थाने में गोटिया की शिकायत की गई। लेकिन, रेप का केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था।

By CCN

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.