15°C New York
January 31, 2026
40 महिला सफाई कर्मचारियों का मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग पहुँचा
Chhindwara Madhaya Pradesh Politics

40 महिला सफाई कर्मचारियों का मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग पहुँचा

Jan 3, 2026

जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया के नेतृत्व में 40 महिला सफाई कर्मचारियों का मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग पहुँच

नई दिल्ली/छिंदवाड़ा। 31 दिसंबर 2025/नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा कार्य से हटाई गई 40 अनुबंधित महिला सफाई कर्मचारियों के समर्थन में **अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज** के **जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश मेहरोलिया** ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस मामले को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया।

 

जिला महासचिव सुमित भांवरकर ने बताया कि श्री प्रकाश मेहरोलिया के मार्गदर्शन एवं सक्रिय पहल पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, नई दिल्ली (भारत सरकार) में ठोस साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (केंद्रीय मंत्री दर्जा)** श्री हरिराम सूत ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव श्री के.के. पर्चा उत्तरप्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश चंद वाल्मीकि महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शारदा चौहान सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। आयोग के समक्ष मांग रखी गई कि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित 40 महिला सफाई कर्मचारियों को तत्काल पुनः कार्य पर लिया जाए तथा छिंदवाड़ा नगर निगम के आयुक्त के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।

सुमित भांवरकर ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद जिनवाल के निवास पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में छिंदवाड़ा नगर निगम द्वारा हटाई गई महिला सफाई कर्मचारियों का मुद्दा जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया द्वारा प्रमुखता से रखा गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनवाल ने आश्वस्त किया कि छिंदवाड़ा की 40 महिला सफाई कर्मचारियों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आंदोलन को पूरे देश में उठाया जाएगा और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज ने स्पष्ट किया है कि जब तक पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।