15°C New York
April 3, 2026
80 एकड़ में लगी आग ,गेहॅू की फसल जलकर हुई नष्ट
Chhindwara Latest News Madhaya Pradesh Video

80 एकड़ में लगी आग ,गेहॅू की फसल जलकर हुई नष्ट

Mar 28, 2026

ग्राम चिखलीखुर्द में किसानों की 70-80 एकड़ में लगी आग,गेहॅू की फसल जलकर हुई नष्ट

Corn City छिंदवाड़ा:छिंदवाड़ा जिला की चौरई विधानसभा के अंतर्गत ग्राम चिखलीखुर्द के किसानों की पूरे गांव की लगभग 70-80 एकड़ जमीन पर लगी खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई । घटना आज दोपहर लगभग 1.30 बजे की है किसानों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया किंतु सफल नहीं हो सके किसानों ने स्थानीय

प्रशासन को अवगत कराया था प्रशासन में ना राजस्व अमला और ना पुलिस का अमला पहुंचा तब जाकर जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह को अवगत कराया तब जाकर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और राजस्व अमला तहसील चांद का 2.30 बजे करीब पहुंचे तब तक किसानों की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी । आग बुझाने के लिए कोई दमकल मौके पर नहीं पहुंचा आज ही मध्य प्रदेश के मुखिया छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में घायल परिजनों को देखने और मिलने पहुंचे थे उनके छिंदवाड़ा में मौजूदगी के रहते यह दूसरे तरफ यह हाल किसानों का बना था । शीघ्र ही प्रशासन किसानों को उचित सर्वे करा कर तत्काल मुआवजा प्रदान करें चिखली खुर्द गाँव के किसानो मे बलवान वर्मा सूरज वर्मा विनोद वर्मा इंद्रकुमार वर्मा राजेंद्र वर्मा धनराज वर्मा, संतोष वर्मा, जागलाल वर्मा सहित अन्य कृषक की गेहूं की फसल नस्ट हो गई है । अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा के प्रदेश मंत्री एडवोकेट देवेंद्र वर्मा ने कहा कि किसान अपने खेत की नरवाई में आग लगाता तो अभी तक प्रशासन पहुंच जाता उन्होनें बताया कि चिखलीखुर्द ग्राम की तहसील चांद है और सभी कृषक लोधी समाज के हैं 70-80 एकड़ में फसल लगी थी जली फसलों का जांच व सर्वे कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए, इस हेतु उन्होनें जिला कलेक्टर से इस संबंध में चर्चा की गई है ।