CCN/कॉर्नसिटी
मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीद सहित किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस बिछुआ ने किसानों के साथ धरना-प्रदर्शन किया।
छिंदवाड़ा/ बिछुआ :- मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीद सहित किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस बिछुआ ने किसानों के साथ धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया कि मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीद तत्काल शुरू की जाए। खाद एवं कीटनाशकों को जीएसटी के दायरे से हटाया जाए। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर लगाम लगे और किसानों को पर्याप्त बिजली मिले। पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे है। जिससे महंगाई भी बढ़ रही है। किसानों ने मक्का का पंजीयन शुरू करने की मांग की है। वरना उनकी मक्का फसल को कम दामों में बेचना पड़ेगा। इस दौरान विधायक चौधरी सुजीत सिंह ,पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम पटेल ,चांद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, चौरई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बैजू वर्मा ,लेखराम पटेल ,बंटी पटेल ,नवीन पटेल , इरफान पटेल ,मोनू मानमोड़े, दुलीचंद कमरे, मोतीसिंग ठाकुर, अश्मित चौधरी, अंकित पांडे, स्वामी पटेल , विजेंद्र दीक्षित,शुभम पवार, वेद पटेल व बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।