राष्ट्रीय स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी छोटी सी उम्र में कराते खेल में जुन्नारदेव शहर को एक बड़ी उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर फाइट का जोहर दिलाएंगे शहर के नन्हे खिलाड़ी
CCN ,छिंदवाड़ा।
जुन्नारदेव । मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी जुन्नारदेव के दो खिलाड़ियों ने आगामी बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर कराते प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित। 12 से 13 फरवरी तक ओलंपिक स्टेडियम छिंदवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में जुन्नारदेव शहर के दो खिलाड़ी श्री समर्थ रुखमांगद ने 9 से 10 वर्ष बालक एवं सौरभ गोडसे 12 से 13 वर्ष बालक वर्ग में स्वर्ण पदक प्रथम स्थान प्राप्त कर बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर कराते प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
इस शानदार उपलब्धि के लिए दोनों खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश कराते प्रमुख आर.एस तोमर,जिला क्रीडा भारती के अध्यक्ष,पी.एल साहू,आदिवासी विकास विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुरोध शर्मा, जिला कराते सचिव ओमकार महोबे ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर निकलेश उपाध्याय अंकित द्विवेदी, प्राचार्य नमिता तिवारी,लोकप्रिय क्रिकेट कॉमेंटेटर रवि पुराणिक,शंकर राव रूखमांगद, जी.एस.खान सहित समस्त खेल प्रेमी बंधुओं ने आगामी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजय होने की कामना करते हुए उज्जवल भविष्य हेतु बधाई प्रेषित की।