
प्रेरणादायक फिल्म का कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा
महात्मा फुले के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म का कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक अवलोकन
Corn City छिंदवाड़ा। जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म *“फुले”* का सामूहिक रूप से अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति आयोग सदस्य एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय गुरुचरण खरे जी के विशेष सहयोग से यह आयोजन संभव हुआ।
जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग मिडिया प्रभारी सुमित भावरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रकाश मेहरोलिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोषी गजभीए, ग्रामीण अध्यक्ष सविता कनोजिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
फिल्म में समाज के दबे-कुचले वर्गों के उत्थान, बालिकाओं की शिक्षा, विधवा पुनर्वास एवं प्लेग पीड़ितों की सेवा जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर महादेव गायकवाड़, अनिल इंगले, विनोद कामले, शक्ति डोले, पारस वंशकार, प्रतिभा ब्रम्हे, नेहा आम्रवंशी, कीर्ति डेहरिया, राजा गुनहरे, सरिता, अंकिता, सोनम, सरस्वती व सावित्री कनोजिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
माननीय गुरुचरण खरे जी ने उपस्थितजनों से अपील की कि वे इस फिल्म को अवश्य देखें और महात्मा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएं।
सुमित भावरकर….मिडिया प्रभारी
जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, छिंदवाड़ा