Corn city छिंदवाड़ा-जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा जिले के लाड़ले नेता, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 79वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वाल्मीकि गुरुद्वारा में गुरुजी की अरदास कर उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सुदीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की गई। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं बच्चों ने केक काटकर जन्मदिवस समारोह मनाया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे पांढुर्णा प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी जी,जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे जी,मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग कार्यवाहक अध्यक्ष गुरचरण खरे जी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव जी,जय सक्सेना,जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया,एससी विभाग शहर अध्यक्ष इनोद कांबले,महासचिव महादेव गायकवाड़,उपाध्यक्ष अनिल इंगले,महासचिव सुमित भावरकर,,मुकेश खरे, महिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रानू डेहरिया , महिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अरुणा तिलानते, जिला अध्यक्ष एससी विभाग संतोषी गजभिए, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष दीपा यादव, महिला कांग्रेस शहर सचिव ममता चोखे, पार्षद टिंकू राय, पार्षद राहुल मालवी, दिगंबर ठाकरे, बबला पटेल,सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एकजुट होकर आदरणीय कमलनाथ जी के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
निवेदक – जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, छिंदवाड़ा
