15°C New York
February 2, 2026
अवैध खनिज ,रेत से भरा डंपर शासकीय रूप से जप्त
Chhindwara Latest News Madhaya Pradesh

अवैध खनिज ,रेत से भरा डंपर शासकीय रूप से जप्त

Feb 2, 2026

अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्यवाही, रेत से भरा डंपर शासकीय रूप से जप्त

कॉर्न सिटी।पांढुर्णा/01/02/26/ कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला पांढुर्णा अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग के दल द्वारा आज तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

क्षेत्र निरीक्षण के दौरान पांढुर्णा तहसील अंतर्गत कार्यवाही करते हुए पांढुर्णा–तीगांव हाईवे मार्ग पर खनिज रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक डंपर क्रमांक MP48H1208 पाया गया। इस पर खनिज नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन को मय खनिज शासकीय रूप से जप्त किया गया।

जप्त किए गए डंपर को मय खनिज पुलिस थाना कोतवाली पांढुर्णा परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। वाहन में खनिज नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत अवैध परिवहन किए जाने से संबंधित प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने हेतु निर्णयन के लिए प्रकरण कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जावेगी। इस कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे तथा खनिज विभागीय अमला सम्मिलित रहा।… जनसंपर्क विभाग।