15°C New York
February 2, 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा किया गया फल वितरित ..
Chhindwara Latest News

भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा किया गया फल वितरित ..

Feb 2, 2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास महराज जयंती के उपलक्ष में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा किया गया फल वितरित ।

कॉर्न सिटी।छिंदवाड़ा ।2 फरवरी दिन रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महराज जी के जयंती के उपलक्ष में महाराज जी के भावकों द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसका आगमन फवारा चौक छिंदवाड़ा में होते ही आजाद समाज पार्टी कांसीराम छिंदवाड़ा भीम आर्मी भारत एकता मिशन के परिवार द्वारा पंडाल लगा कर रैली में शामिल होने वाले सभी भावकों पर गुलाब पुष्प का वर्षाव करते हुए फल वितरित किए गए।और आजाद समाज पार्टी कांसीराम भीम आर्मी भारत एकता मिशन छिंदवाड़ा के द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महराज जी की जयंती को बड़े ही हर्ष उल्हास से मनाई गई । इस वक्त आसपा जिला अध्यक्ष प्रदीप जुलमे जी ने बताया कि संत रविदास महराज जी ने हमे प्रेम और भाईचारा सिखाया है इसके लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।हम सब एक है ये संदेश सारी दुनिया को मिले इसका ये उद्देश्य है। इस वक्त आजाद समाज पार्टी कांसीराम के प्रदेश महासचिव रवि कोचे जी, आसपा जिला अध्यक्ष प्रदीप जुलमे, आसपा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोलू रोड़े,आसपा जिला उपाध्यक्ष डीके बघेल, आसपा आई टी सेल प्रभारी विनोद पाटिल,आसपा नगर अध्यक्ष एड अजय ढाकरे, आसपा जिला संगठन मंत्री ओम कोलारे, आसपा जिला सचिव पवन जाटव आसपा छिंदवाड़ा विधानसभा प्रभारी एड यशवंत बघेल, आसपा नगर उपाध्यक्ष विजय वाधवानी,भीम आर्मी जबलपुर संभाग संयोजक एड जॉय जावरकर,भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विनीत पाटिल भीम आर्मी जिला महासचिव मदन बरखने भीम आर्मी जिला संगठन मंत्री किशोर वंशकार भीम आर्मी उपाध्यक्ष जितेंद्र कोचे, भीम आर्मी जिला कार्यकारणी सदस्य रतनलाल ईवनती एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने रैली में शामिल होने वाले भावकों को रविदास महराज जयंती की मंगलकामनाएं प्रेषित की ।