15°C New York
February 16, 2026
महुआ लहान 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 10 पाव देशी मदिरा की गई जब्त
Chhindwara Latest News

महुआ लहान 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 10 पाव देशी मदिरा की गई जब्त

Feb 16, 2026

हर्रई एवं अमरवाड़ा के ग्रामों में आबकारी दल की दबिश कार्यवाही

250 कि.ग्रा. महुआ लहान 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 10 पाव देशी मदिरा की गई जब्त

कॉर्न सिटी।छिन्दवाड़ा। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत अमरवाड़ा के अंतर्गत आज हर्रई बस्ती एवं अमरवाड़ा के ग्राम लखनवाड़ा में दबिश कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान कुल 05 ज्ञात आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, जिसमें 250 कि.ग्रा. महुआ लहान, 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 10 पाव देशी मदिरा आबकारी द्वारा जब्त की गई । महुआ लहान का सेंपल निकालकर शेष महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया एवं मदिरा को आबकारी द्वारा कब्जे में लिया गया । कार्यवाही के दौरान आबकारी वृत अमरवाड़ा का समस्त अमला एवं थाना हर्रई का स्टाफ उपस्थित था ।