Meeting of the Sewerage Project Grievance Redressal Committee chaired by Mayor Vikram Ahke
कॉर्न सिटी। छिंदवाड़ा।शुक्रवार को नगर निगम की सीवरेज परियोजना की शिकायत निवारण समिति की बैठक महापौर कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में शहर में चल रहे सीवरेज कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवरेज कनेक्शनों और सीवरेज कार्यों में आ रही समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।
बैठक में एमआईसी मेंबर अरुणा कुशवाहा, कार्यपालन यंत्री नगर निगम, सामुदायिक विकास अधिकारी, पीआईयू इंजीनियरिंग के प्रतिनिधि एवं संविदाकार प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनसंपर्क विभाग।
