15°C New York
February 16, 2026
औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, लापरवाहों को नोटिस
Madhaya Pradesh

औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, लापरवाहों को नोटिस

Feb 16, 2026

संकल्प से समाधान अभियान की सख्त समीक्षा:औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, लापरवाहों को नोटिस

कॉर्न सिटी।पांढुर्णा। 13 फरवरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सौसर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा खंड शिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी में संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इसी क्रम में ग्राम देवली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान का निरीक्षण किया गया, जहां उपलब्ध अनाज की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही ग्राम देवली में स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधितों को कड़ी चेतावनी दी गई।

इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत देवली के निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिश्रा द्वारा दोनों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उपलब्धता तथा अनुशासन सुनिश्चित करने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।… जनसंपर्क विभाग।