
अगस्त 2021 में मेष से लेकर कन्या राशि तक के लिए क्या कहते हैं ज्योतिष ग्रह
क्या कहते हैं इस माह आपके तारें?
Masik Rashifal : साल 2021 का 8वां महीना अगस्त जल्द ही शुरु होने वाला है। ऐसे में आने वाले इस नए माह को लेकर लोगों में कई उम्मीदें बनी हुईं हैं। कोरोना संक्रमण के बाद अनलॉक की प्रक्रिया के बीच लोगों में अब अगस्त को लेकर
कोई आशांवित बना हुआ हैं।
ज्योतिष के अनुसार अगस्त 2021 में कुल तीन ग्रह चार बार परिवर्तन करने वाले हैं। इनमें जहां पहला और महीने का आखिरी परिवर्तन बुध करेंगे। वहीं दूसरा व तीसरा परिवर्तन क्रमश: शुक्र व सूर्य करेंगे।
1. मेष : अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
इस माह आपकी आय में वृद्धि की संभावना के बीच कार्यक्षेत्र में प्रमोशन भी मिल सकता है। लेकिन, इस माह व्यापार में नए निवेश से बचना फायदेमंद रहेगा। इस समय आपको कुछ बहुत अच्छे परिणाम मिलने के साथ ही कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है।
इस माह मां लक्ष्मी की कृपा के चलते आपकी आर्थिक पक्ष मजबूत होने के साथ ही कई मामलों में लाभ होगा। खर्चों में कमी के चलते इस दौरान धन संचय के भी कर सकेंगे।
नौकरी पेशा लोगों को लाभ के बीच काम की अधिकता से नींद नहीं आने जैसी समस्या हो सकती है। वहीं व्यवसायी वर्ग में आपसी कॉम्पिटीशन बड़ सकता है। वहीं जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं वे अधिक लाभ कमा सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
2. वृषभ : अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
इस माह कैश फ्लो में काफी वृद्धि होने की संभावना है। लेकिन, उचित होगा इस दौरान किसी निवेश से बचें। और यदि आप अपनी कोशिशों से खर्चों में कमी लाते हैं तो बचत में भी बढ़ौतरी हो सकती है।
नौकरी पेशा लोगों को इस समय कड़ी मेहनत करनी होगी। वहीं व्यवसाय में तेजी के चले व्यापारी वर्ग के लिए ये समय काफी अच्छा रह सकता है। दांपत्य जीवन इस समय सामान्य रहेगा, उचित होगा घर में बड़ों की राय को त्वज्जो दें। साथ ही इस समय माता पिता की सेहत पर खास ध्यान देना होगा। इस समय आपको भी अपने खान पान पर खास नजर रखनी होगी। यह समय विद्यार्थी वर्ग के लिए भी अच्छा रहने की उम्मीद है।
3. मिथुन : अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
इस मास मान-सम्मान में बढ़ौतरी की संभावना के बीच घर में सुख शांति रहेगी। वहीं आपमें कई के शत्रु स्वयं ही परास्त हो जाएंगे। लेकिन,ध्यान रखें कि इस समय किसी पर भी अत्यधिक भरोसा न करें। ये समय आपके लिए कुल मिलाकर काफी अच्छा रहने की संभावना है।
इस समय जहां आपमें से कुछ नौकरी पेशा लोगों के कार्यों की कार्यालय में सराहना हो सकती है। वहीं इसके चलते उनकी नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना बन रही है। वहीं व्यवसाय करने वाले जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। कार्य-व्यापार के क्षेत्र में अच्छा धन लाभ मिल सकता हैं।
इस समय परिजनों से मधुर संबंध की संभावना कम रहेगी। इस तनाव के चलते आप जीवन साथी को भी पूरा समय नहीं दे पाएंगे। वहीं स्थिति अनुकूल न होने के कारण यह समय लक्ष्यों को प्राप्ति और वृद्धि देखने का नहीं है।
इस दौरान आपमें से कई नौकरी पेशाओं को काफी मेहनत के बाद भी बहुत कम लाभ मिलेगा। ऐसे में इनके लिए यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। जबकि व्यवसाय से जुड़े लोग बिक्री में वृद्धि से लाभ कमा सकेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा।
4. कर्क : अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
इस माह खर्चों में नियंत्रण के बीच नकदी प्रवाह में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आप भविष्य के लिए भी पैसा बचा सकेंगे।साथ ही इस दौरान दांपत्य जीवन से मतभेद दूर होने की संभावना है।
वहीं इस समय कार्यक्षेत्र की समस्याओं को सुधारने के लिए समय चाहिए होगा। तमाम कोशिशों और अपनी कुशलता के बावजूद इस दौरान इसके कारण आपको परेशानियों का समाना करना पड़ सकता है।
विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में इस समय आगे बढ़ने की गति कम रहेगी। इस दौरान आपको स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा और हल्की सभी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
5. सिंह : अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
इस माह आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। वहीं मित्रों के सहयोग से धन लाभ की संभावना के चलते यह महीना आपके लिए अच्छा रहता दिख रहा है। इस समय सुख-सौभाग्य में वृद्धि के बीच आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में गजब का इजाफा देखने को मिलेगा।
इस दौरान भूमि मकान खरीदने के योग के बीच ये समय लेन-देन के लिए भी शुभ रहने की संभावना है। लेकिन, पैसों के मामलों में सोच विचार कर ही फैंसला लें।
नौकरी पेशा लोग इस दौरान अपने कार्योें से सभी को हैरान कर सकते हैं। जिसके चलते कार्यालय में आपको उचित स्थान भी प्राप्त हो सकता है।
6. कन्या : अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
इस महीने आपके मान-सम्मान में वृद्धि की संभावना के बीच जीवनसाथी के परिवारवालों से अनबन हो सकती है। ऐसे में वाद विवाद के बीच आप अपनी आय में बढ़ौतरी के लिए नए तरीकों को खोजेंगे। आर्थिक मामले में इस दौरान आपको खर्चों पर नजर रखनी होगी, लेकिन माह के अंत तक आप पाएंगे कि आपका यह माह पिछले माह की अपेक्षा लाभकारी साबित हुआ है।
इस महीने की शुरुआत में आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण रहने के चलते आप अपनी आय में वृद्धि के लिए नए प्रयास करेंगे। वहीं जिनकी नई नई नौकरी लगी है वे इसे लेकर काफी उत्साहित रह सकते हैं।
वहीं आय में वृद्धि के प्रयासों का लाभ आपको इस महीने के मध्य में मिलने की उम्मीद है। इस दौरान मुख्य रूप से स्वरोजगार वालों या मीडिया मे काम करने वालों को प्रगति मिलती दिख रही है। इस समय आपको पेट से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं छात्रों को तनाव से बचना होगा। इस समय विवाहित जोड़ों के बीच अच्छा तालमेल रह सकता है।