15°C New York
February 23, 2026
समाजसेवी संगठन नेे मातृ-पितृ पूजन दिवस एवं तुलसी पूजन दिवस मनाया
Chhindwara Latest News

समाजसेवी संगठन नेे मातृ-पितृ पूजन दिवस एवं तुलसी पूजन दिवस मनाया

Feb 21, 2026

corn city छिंदवाड़ा – वरिष्ठ समाजसेवी संगठन जन सेवा हिताय बीसी ग्रुप एवं मुस्कान फाउंडेशन छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एस एल आर कॉन्वेंट स्कूल सर्रा में सेवा भाव से मातृ-पितृ पूजन दिवस एवं तुलसी पूजन दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर बच्चों के बैठने हेतु ग्रीन मैट प्रदान की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत सभी मुख्य अतिथियों के तिलक एवं पुष्प स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा तुलसी माता का विधिवत पूजन किया गया तथा उनके धार्मिक, सांस्कृतिक एवं औषधीय महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुस्कान फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती ललितामनि सरवैया ने बच्चों को मातृ-पितृ पूजन दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माता-पिता का सम्मान करना ही सच्चे संस्कारों की नींव है और यही संस्कार बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। उनके प्रेरणादायी विचारों से बच्चों में संस्कार, संवेदना और कर्तव्यबोध की भावना जागृत हुई। जन सेवा हिताय संगठन की संस्थापक श्रीमती हर्षा बनोदे ने बताया कि बीसी ग्रुप द्वारा किटी पार्टी से एकत्रित राशि से बच्चों के लिए बैठने हेतु ग्रीन मैट स्कूल को प्रदान की गई हैं, जिससे शिक्षा के साथ-साथ सुविधा और स्वच्छता को भी बढ़ावा मिले। इस कार्यक्रम में मुस्कान फाउंडेशन के वरिष्ठ संरक्षक श्री दिनेश अग्रवाल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुक्मिणी ठाकुर, मुख्य सदस्य प्रमिला निगम, अरुणा पवार, रंजना पहाड़े, स्कूल स्टाफ प्रेमलता डेहरिया, प्रीति डोहरिया, मुनमुन डेहरिया, एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा उनके माता-पिता उपस्थित रहे।
दिनेश अग्रवाल जी ने तुलसी पूजन दिवस का महत्व बताते हुए कहा गया कि तुलसी हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाती है, वातावरण को शुद्ध करती है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, संस्कार, स्वास्थ्य एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अंत  में  विद्यार्थियों ने माता-पिता एवं तुलसी पौधे का पूजन कर भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। जन सेवा हिताय संगठन एवं मुस्कान फाउंडेशन छिंदवाड़ा द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी एवं संस्कारात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।