15°C New York
February 23, 2026
Chhindwara Latest News

पांढुर्णा में “अभिमन्यु सृजन एवं सम्मान” जागरूकता अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर राजना में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

Feb 21, 2026

corn city पांढुर्णा/21 फरवरी पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार माह जनवरी 2026 से महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए “अभिमन्यु सृजन एवं सम्मान” जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री नीरज कुमार सोनी के निर्देशन में प्रतिदिन सृजन सम्मान अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 21.02.2026 को थाना पांढुर्णा अंतर्गत एनएसएस शिविर राजना में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल राजना के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को “अभिमन्यु सृजन एवं सम्मान विशेष अभियान” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, सायबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों की जानकारी, “मुस्कान” विशेष अभियान, सायबर फ्रॉड से सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, डायल-112 सेवा, गुड टच एवं बैड टच, बाल विवाह उन्मूलन, पॉक्सो एक्ट, संविधान एवं कानून, ट्रैफिक नियम एवं महिला सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों को जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा सायबर माध्यम से हो रहे सायबर फ्रॉड के संबंध में विशेष रूप से जागरूक करते हुए अनजानी लिंक पर क्लिक न करने तथा अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित किया गया तथा महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

शासन द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आकस्मिक हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं सायबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई तथा महिला सुरक्षा एवं सम्मान के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक संध्यारानी सक्सेना, पुलिस स्टाफ, शिक्षकगण एवं लगभग 100-150 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।