काकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर फर्जी लिंक 🔗 भेजकर साइबर ठगी का प्रयास
साइबर एडवाइजरी, थाना जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा जनहित में जारी —
काकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर APK फाइल / फर्जी लिंक 🔗 भेजकर साइबर ठगी का प्रयास – नागरिक सतर्क रहें
corn city news .साइबर अपराधियों द्वारा इन दिनों “काकरोच जनता पार्टी (CJP)” के नाम का दुरुपयोग करते हुए लोगों को मोबाइल पर संदिग्ध लिंक एवं APK फाइल 📲 भेजी जा रही हैं। इन फाइलों को डाउनलोड एवं इंस्टॉल कराने के बाद साइबर अपराधी मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर बैंकिंग जानकारी 💳, OTP 🔐, सोशल मीडिया अकाउंट 📱 एवं अन्य गोपनीय डेटा चोरी कर आर्थिक धोखाधड़ी 💸 करने का प्रयास कर रहे हैं।
सामान्यतः ऐसे संदेशों में सदस्यता, सर्वे, लाभ योजना, चुनावी प्रचार, विशेष ऑफर अथवा अन्य आकर्षक विषयों का उल्लेख कर लोगों को लिंक खोलने के लिए प्रेरित किया जाता है।
सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी :–
* ✅ किसी भी अज्ञात लिंक 🔗 या APK फाइल को डाउनलोड एवं इंस्टॉल न करें।
* ✅ केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय स्रोतों से ही मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
* ✅ APK फाइल इंस्टॉल करने से पहले उसकी प्रामाणिकता अवश्य जांचें।
* ✅ मोबाइल पर प्राप्त किसी भी संदिग्ध संदेश, लिंक या एप को तुरंत डिलीट 🗑️ करें।
* ✅ किसी भी परिस्थिति में OTP 🔐, बैंकिंग जानकारी 💳, पासवर्ड अथवा स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें।
* ✅ मोबाइल में एंटी-वायरस 🛡️एवं सुरक्षा अपडेट नियमित रूप से अपडेट रखें।
यदि किसी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है अथवा संदिग्ध लिंक प्राप्त होता है, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 📞 अथवा cybercrime.gov.in 🌐 पर शिकायत दर्ज करें तथा अपना मोबाइल हैक होने पर तत्काल ही डाटा ऑफ कर *413 डायल कर कॉल forwarding ऑफ करें फिर फाइल मैनेजर मे जाकर. Apk वाली फाइल को अनइंस्टॉल करे यदि कोई समस्या हो तो अपना मोबाइल लेकर निकटतम पुलिस थाना 👮🏻♂️ से संपर्क करें।
थाना जुन्नारदेव पुलिस
🚨 जागरूक रहें, सुरक्षित रहें
