पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय परासिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गणेश देशमुख ने कविता पाठ किया।

छिन्दवाड़ा/ परासिया:- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय परासिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गणेश देशमुख ने कविता पाठ किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीचंद पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण कपूर, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने संबोधन दिया। इस अवसर पर सज्जू तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे, महामंत्री राजू पवार, हरि आठनकर, मंडल उपाध्यक्ष रम्मूसाहू, मुनिराज इन्दौरकर, प्रदीप राजपूत, मंत्री विक्रम ठाकुर, सुजाता तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जुन्नारदेव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन , पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव , विष्णु प्रसाद शर्मा , ओमी हुडिया , संजय जैन , सुधीर तिवारी , दीपेश जैन , विशेष चौरसिया , नितेश राजपूत , रानू रसेला व कार्यकर्ता मौजूद थे। अमरवाड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि भाजपा नगर मंडल कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल,महामंत्री विनोद डेहरिया,उपाध्यक्ष संजय यादव, अभिषेक जैन, राजेंद्र राजू सराठे ,अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष युग ठाकुर व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By CCN

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.