राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन
Corn city /junnaredv/समस्त क्षेत्रवासियों, सम्मानित नागरिकों, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में, थाना जुन्नारदेव परिसर में 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश प्रसारित करने हेतु ‘राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-26’ का दूरदर्शन एवं अन्य प्रमुख मीडिया चैनलों के माध्यम से लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। आप सभी इस राष्ट्रीय पर्व के साक्षी बनें और देश की एकता का संदेश फैलाने में अपना योगदान दें।
*अतः आप सभी आज दिनाँक 31/10/26 को शाम 5 बजे सादर आमंत्रित हैं!*
आइए, इस महत्वपूर्ण अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करें।
निवेदक
*थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस स्टाफ*
*थाना जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा*
