15°C New York
February 16, 2026
15 वाहनों पर 14100 रूपये की चालानी कार्यवाही
Chhindwara Madhaya Pradesh

15 वाहनों पर 14100 रूपये की चालानी कार्यवाही

Feb 16, 2026

परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा छिंदवाड़ा-भूराभगत-पचमढ़ी (कुंआबादला) मार्ग पर चलाया गया विशेष जांच अभियान

कॉर्न सिटी। छिन्दवाड़ा।14 फरवरी परिवहन आयुक्त ग्वालियर एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज पुन: छिंदवाड़ा-भूराभगत-पचमढ़ी (कुंआबादला) मार्ग पर महादेव मेले पर संचालित हो रहे छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा श्री अनुराग शुक्ला ने बताया कि महादेव मेले पर संचालित हो रहे छोटे-बड़े वाहनों की जांच में मुख्यतः यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग, किराया सूची, आपातकालीन द्वार पर दरवाजा लगा होना, अग्निशामक यंत्र साथ ही वाहन संबंधी समस्त दस्तावेजों, महाराष्ट्र राष्ट्र राज्य की सीमा से संचालित हो रहे वाहनों का मोटरयान कर, यात्रियों की ओवरलोडिंग की सघनता से जांच की गई। जांच में मोटरयान अधिनियम के तहत कमियां पाये जाने पर 15 वाहनों पर 14100 रूपये की चालानी कार्यवाही कर राजस्व प्राप्त किया गया।

साथ ही वाहन संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि यात्रियों से अधिक किराया ना लिया जाये, यात्रियों से चालक/परिचालक द्वारा दुर्व्यवहार ना किया जाये, किराया सूची वाहन में चस्पा हो एवं मोटरयान अधिनियम के अनुसार वाहन का संचालन हो अन्यथा नियमानुसार परमिट निरस्त की कार्यवाही की जायेगी ।