कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण

corn city chhindwara: कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा आज जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण सह  अवलोकन किया गया । इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.डी.सी.  श्रीवास्तव द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र पर लगाये गये विभिन्न फसलों के फसल संग्रहालय का भ्रमण करवाकर लगाई गई अलग-अलग फ़सलो की विभिन्न किस्मों के बारे में विस्तृत जानकारी कलेक्टर श्री सिंह को दी गई । भ्रमण के दौरान उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा केंद्र पर लगाई गई गन्ने की उन्नत क़िस्म की जानकारी कलेक्टर श्री सिंह को दी गई ।

      केंद्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ.आर.के.झाड़े द्वारा जिले में स्ट्राबेरी की खेती के लिए तकनिकी एवं श्रीमती रिया ठाकुर ने कद्दू वर्गीय फसलों के बीज उत्पादन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉ. सरिता सिंह द्वारा नाडेप खाद एवं केंचुआ खाद इकाई के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कलेक्टर श्री सिंह द्वारा केंद्र पर चलाई जा रही मोती की खेती विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र एवं आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही कलेक्टर श्री सिंह द्वारा पारंपरिक बीजों के बीज संग्रहालय का भी अवलोकन किया गया । इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया। वैज्ञानिक डॉ.शिखा शर्मा, श्रीमती हेमलता अहिरवार, कृषि विज्ञान केंद्र के श्री नितेश गुप्ता, वरिष्ठ तकनिकी अधिकारी श्री एस.एल.अलावा एवं उद्यानिकी महाविद्यालय के छात्र एवं छात्रायें आदी उपस्थित रहे।

By Corn City

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.