15°C New York
March 14, 2026
छात्रों को दिया गया रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण*
छिंदवाड़ा ताजा खबर शिक्षा

छात्रों को दिया गया रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण*

Jun 1, 2022

 

छिंदवाड़ा/ नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा के आईटी एवं आईटीईएसकी छात्राओं का 20 दिवसीय रोजगारोन्मुखी ऑन द जॉब प्रशिक्षण छिंदवाड़ा जिले के एनआईआईटी फाऊंडेशन में संपन्न हुआ।

 संस्था प्राचार्य श्रीमान भारत सोनी एवं व्यवसायिक प्रभारी सी के. खादीकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में शाला के आईटी एवं आईटीईएस की व्यवसायिक ट्रेनर सतीश उईके ने छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान ऑन द जॉब ट्रेंनिंग,आत्मनिर्भरता कौशल विकास न्यू एक्टिविटी,कार्यशाला,प्रैक्टिकल्स वीडियोज, लैब स्मार्ट क्लास आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आईटी की उपयोगिता विषय पर विभिन्न व्याख्यान आयोजित किए गए जिसमें एनआईआईटी फाऊंडेशन के सेंटर हेड श्री विजय कुसुंवे अभिनीत दुबे, परमानंद पाठे, सुशील जैन, ऋतुजा ओरिया आदि ने भी छात्रों को मार्गदर्शन किया प्रशिक्षण में इंडस्ट्रियल विजिट के माध्यम से छात्राओं को आईटी के क्षेत्र में जॉब की संभावना पर भी चर्चा हुई।…प्रीतम सिंह की रिपोर्ट