15°C New York
March 14, 2026
अवैध कोयले का उत्खनन जोरो पर,खानापूर्ति की हो रही कार्यवाही
Chhindwara Latest News Madhaya Pradesh

अवैध कोयले का उत्खनन जोरो पर,खानापूर्ति की हो रही कार्यवाही

Mar 13, 2026

कॉर्न सिटी। संतोष आमरे।जुन्नारदेव।। दमुआ से महज 17 किलोमीटर की दूरी पर तांसी दूधपानी खदान है जिसमें की कोल माफियाओं द्वारा कोयले का अवैध उत्खनन दिन दहाड़े मशीनों को लगाकर किया जा रहा है इतना ही नहीं जब अखबारों में खबरें छपी तो नाम मात्र की कार्यवाही कर दी जाती है जिससे कि यह लगे कि प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जारी रही है ।इस तांसी की बंद खदान से कोल माफियाओं द्वारा लगातार लाखों रुपयों का कोयला निकलकर ईंट भट्टो सहित अन्य क्षेत्रों में बेचा रहा है लेकिन यह बात समझ नहीं आई कि इन कोल माफियाओं पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है । 28 फरवरी को जब प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई लेकिन इसके बाद पुनः रात में ही फिर से कोल माफियआओ द्वारा उत्खनन शुरू कर दिया अब इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन की नाक के नीचे दबंगई से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है जिसमें इन कोल माफियाओं के सामने प्रशासन नतमस्तक दिखाई पड़ रहा है।
चालाकी:- दिन में सारणी में वोल्वो एवं सारे डंपर ट्रक खड़े रहते हैं शाम होते ही रामपुर की ओर रवाना हो जाते हैं जो अवैध उत्खनन वाली जगह पर समय पर पहुंच जाते हैं

अंबाडा में भी अवैध उत्खनन इसी तार में ,
अंबाला क्षेत्र में अवैध उत्खनन एवं ओपन कास्ट से कोयला सप्लाई जोरों पर अवैध रूप पर चल रहा है जहां पर अवैध उत्खनन एवं कोयला सप्लाई का कार्य जोरों पर है जहां पर भी कोल माफिया हमेशा की तरह करवाई किसी तरह की नहीं हो रही है जहां भी समझ में आ रहा है कि प्रशासन शासन मिले हुए नजर आ रहे।

हम लोगों ने संयुक्त कार्रवाई की है जो जो चीज उपलब्ध हुई हमने फॉरेस्ट के अंतर्गत आता है इसलिए फॉरेस्ट विभाग को सौंप दिया

स्नेहलता ठवरे
खनिज अधिकारी छिंदवाड़ा

गातार कुछ दिनों से संपर्क करने पर भी नंबर स्विच ऑफ बताया जा रहा ।

धर्मेंद्र शर्मा वन परिक्षेत्र अधिकारी दमुआ

इस उत्खनन के लिए मैंने स्पेशली कलेक्टर साहब से बात की है और यह अवध उत्खनन को रुकवाया जाए एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए
भारतीय जनता पार्टी के राज में अवैध उत्खनन गुंडागर्दी यह सब चल ही रहा है कांग्रेस हमेशा इन मुद्दों को उठाते आ रहा है जुन्नारदेव विधानसभा की दूध पानी में लगभग एक माह से उत्खनन चल ही रहा है
जैसे किसी गरीब आदमी का प्रधानमंत्री आवास मकान बन रहा हो और उसके लिए एक ट्रैक्टर में रेत आ रही हो तो उसे पर कार्रवाई हो रही है लेकिन यहां इतना बड़ा अवैध उत्खनन चलाया जा रहा है रात और दिन रेगुलर उत्खनन हो रहा है इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है शासन प्रशासन में बैठे सत्ताधारी मिली भगत से यह उत्खनन हो रहा है

सुनील उइके
विधायक
विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव

पहले भी कई समाचार पत्रों के द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित हुई है परंतु अधिकारी जांच के नाम पर खाना पूर्ति कर रहे। अवैध कोयला खनन और कोल माफिया के द्वारा लगातार लोकल के एट भट्ठों में अवैध तरीके से कोयला सप्लाई हो रहा है। पिछले दिनों भी अवैध कोयला खनन के चलते कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है फिर भी प्रशासन सोया हुआ है ,जांच के नाम पर खाना पूर्ति करके शांत बैठ जाते हैं। कोल माफिया और प्रशासन के लोगों की मिलीभगत के चलते यह काम लगातार अवैध रूप से चल रहा है जिसकी पूरी जानकारी प्रशासन को है, समय रहते हुए इसओर प्रशासन अगर ध्यान नहीं देता है तो संगठन के माध्यम से बड़ा आंदोलन भी करेंगे।

सतीश नागवंशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी(अनुसूचित जाति मोर्चा )

प्रशासन कोल माफियाओ के सामने नतमस्तक हो चुका है जो भी कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाती है वह सिर्फ एक दिखावा है।
वर्तमान में छिंदवाड़ा जिला अवैध कार्यों का गढ़ बन चुका है।

अजय सिंह ठाकुर
जिला अध्यक्ष NSUI छिंदवाड़ा

लगातार हो रहे कोयल खदान से अवैध कोयला कोल माफिया के द्वारा ईट भट्टों और अन्य जगहों पर अवैध रूप से सप्लाई होना और इस बीच प्रशासन सिर्फ नाम मात्र की कार्रवाई करना यह दर्शाता है कि प्रशासन सरकार के इशारे पर और कोल माफिया के हिसरों पर काम कर रही है। अधिकारी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं, और कोल माफिया से डर रहे हैं कार्रवाई करने के लिए।

शक्ति डोले
जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग युवा कांग्रेस