15°C New York
September 9, 2026
कार से 1.45 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार व मुख्य आरोपी फरार
Chhindwara Latest News Madhaya Pradesh

कार से 1.45 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार व मुख्य आरोपी फरार

Sep 1, 2026

जुन्नारदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 1.45 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार व मुख्य आरोपी फरार
जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा): अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुन्नारदेव पुलिस ने कांबिंग गश्त के दौरान भारी मात्रा में अवैध देशी-विदेशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
​घेराबंदी कर पकड़ी गई शराब से भरी कार
पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं एसडीओपी सोनम पाटिल के निर्देशन में जुन्नारदेव पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 31 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली कि माझरी निवासी विजय उर्फ गुड्डा वसूले अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक HR-26-CR-4210) में पालाचौरई-अंबाड़ा तरफ से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर अपने घर की ओर आ रहा है।
​सूचना पर गठित पुलिस टीम ने माझरी में आरोपी के घर के सामने कार का पीछा किया। पुलिस को देखकर चालक विजय उर्फ गुड्डा वसूले घर के अंदर घुसकर पिछले रास्ते से फरार हो गया। कार की जांच करने पर पिछली सीट पर पूर्णिमा कुशवाहा (20 वर्ष) शराब की पेटियों के ऊपर बैठी मिली।


​कुल जब्ती व कार्रवाई
कार की बीच वाली सीट और डिक्की से कुल 25 पेटी (215.82 बल्क लीटर) देशी व विदेशी शराब बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 1,45,950 रुपये आंका गया है। शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने शराब, 7 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट डिजायर कार तथा एक सैमसंग मोबाइल फोन जब्त कर लिया।
​जब्त सामग्री: 15 पेटी देशी प्लेन, 2 पेटी लाल देशी, 6 पेटी ऑफिसर चॉइस, 1 पेटी मैजिक मोमेंट्स व 1 पेटी गोवा शराब (कुल कीमत ₹1,45,950) तथा स्विफ्ट कार।

​आरोपी: पूर्णिमा कुशवाहा (गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में जेल भेजी गई) एवं विजय उर्फ गुड्डा वसूले (फरार)।
​पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में पालाचौरई शराब दुकान और स्थानीय ढाबा संचालकों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जगोतिन मसराम, उनि. मुकेश डोंगरे, उनि. पूनम उइके सहित आरक्षक टीम का सराहनीय योगदान रहा।