15°C New York
August 21, 2026
स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 
Latest News Madhaya Pradesh

स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 

Aug 17, 2026

CCN/डिंडोरी ब्यूरो रिपोर्ट

मो,7067219262

डिंडोरी/डिंडोरी जिले जनशिक्षा केन्द्र अमरपुर के सकुल केन्द्र सिधौली के अंतर्गत एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदपुर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की भव्य शुरुआत ग्राम के सेवानिवृत्त राजेन्द्र शुक्ला/राजू महराज EX ,बी, ई ,ओ ,जो अपना सेवा छत्तीसगढ़ में दें रहें थे आज अपने ग्रह ग्राम चांदपुर में आकर बच्चों के साथ

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके बाद विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन व चंदन किया गया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतीय संविधान के

अतिथियों के आगमन पर संस्था की प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियां और मंच संचालन

स्वागत सत्कार के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम पूरी तरह से शिक्षाप्रद और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत थे, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का बेहतरीन और ऊर्जावान मंच संचालन राजेन्द्र शुक्ला द्वारा बच्चों को पुरुस्कार मिष्ठान एवं नगदराशि सास्कुतिक कार्यक्रम केदौरान बच्चों को प्रदान कर उत्साह वर्धन किया तो वहीं सेवानिवृत्त रामशरण हरदहा भी कार्यक्रम में शामिल हुए एवं गणमान्य नागरिकों का तिलक लगाकर पुष्प भेंट कर सम्मानित किया एवं

वक्ताओं के विचार

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने देश के महान स्वतंत्रता सेनो और महापुरुषों को नमन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में विद्यालय के चहुंमुखी विकास और बच्चों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिक और पालकगण भी उपस्थित रहे।

सहभोज और समापन पूर्व BEOराजेन्द शुक्ला एवं

विद्यालय के सभी शिक्षकों और स्टॉफ सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनुमति से प्रसाद वितरण किया गया और सभा के समापन की घोषणा की गई