15°C New York
March 14, 2026
मेहरा डेहरिया समाज ने रानी घाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया नववर्ष मिलन समारोह
Chhindwara Latest News

मेहरा डेहरिया समाज ने रानी घाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया नववर्ष मिलन समारोह

Feb 1, 2026

Santosh aamre जुन्नारदेव:- स्थानीय मेहरा डेहरिया समाज द्वारा नववर्ष के आगमन पर आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य ‘नववर्ष मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल रानी घाट पर संपन्न हुआ, जहाँ समाज के महिला पुरषों एवं बच्चे एकत्रित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत में समाज के विकास, शिक्षा के महत्व और कुरीतियों को दूर करने पर विचार-विमर्श किया गया।एकता का संदेश वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के परिवारों के बीच मेल-मिलाप बढ़ता है और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है।सहभोज का आनंद रानी घाट की प्राकृतिक वादियों में समाज के लोगों ने साथ मिलकर भोजन में – मक्के की रोटी,टमाटर की चटनी, मटर पुलाव,पापड़,सलाद (पिकनिक) का आनंद लिया। प्राकृतिक परिवेश में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी को स्फूर्ति और आनंद से भर दिया।

इस अवसर पर पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष द्वारा मंदिर परिसर में बेलपत्र का एक पौधा रोपित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष संजय डेहरिया, ब्लाक अध्यक्ष रवि बेले,पूर्व अध्यक्ष रमेश बेले,पूर्व अध्यक्ष दीपक बछलिया,विनोद डेहरिया,दयालु बेले,अंकित डेहरिया, संतोष डेहरिया,नारायण पिपरदे,महिला अध्यक्ष आशा डेहरिया, कंचन बेले, संगीता डेहरिया, पूनम डेहरिया, ,पिंकी बछलिया, सविता डेहरिया,मामता डेहरिया, सुधा डेहरिया आदि लोग उपस्थित रहे।