मिट्टी बचाओ अभियान के ताहत ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल जुन्नारदेव मे जंन जागरण के लिए विशाल रैली का आयोजन

 

जुन्नारदेव। जिस माटी में हमने जन्म लिया जो हर शरीर के पंचतत्वो का अहम हिस्सा है, जो सभी चर अचर जीवों का आधार है, वह मिट्टी और उस पर पलता जीवन आज संकट में है।

मिट्टी का क्षरण और तेज़ी से बढ़ती अनुपजाऊ भूमि वैज्ञानिक तथ्यों के अनुरूप अगले 60-70 वर्षो में भयंकर खाद्य संकट का रूप ले सकती है। भोजन जीवन की प्राथमिक आवश्यकता है। क्या हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को उनकी इस प्राथमिक आवश्यकता से भी वंचित कर देना चाहते हैं?

यदि नहीं तो उनके उज्जवल एवं सुरक्षित भविष्य एवं अपनी जन्म भूमि की इस पवित्र मिट्टी के प्रति अपना कर्तव्य जानकर 22 मई 2022 को *ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल* द्वारा आयोजित “माटी संरक्षण अभियान” का आवश्यक रूप से हिस्सा बने और समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। इस कार्यक्रम का आयोजन परम आदरणीय आध्यात्मिक *गुरु सद्गुरु* के निर्देशन में *ईशा फाउंडेशन एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल* आदेशानुसार करने हेतु ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल कृत संकल्पित है। हम सभी का इस पवित्र कार्य हेतु समन्वित प्रयास हर्ष का विषय होगा।

आयोजन स्थल-*नंदलाल सूद खेल मैदान*……..Manoj dongre ki report 

By CCN

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.